Wednesday, 12 July 2017

बजरंग दल जैसे गिरोह का राम नाम से कोई वास्ता नहीं है

अमरनाथ यात्रियों के साथ जो भी हुआ बहुत दुख की बात है। और हम आशा करते हैं कि ऐसा फिर न हो और जिन लोगों ने भी ऐसा किया है उनको इस काम की सज़ा उन्हें जल्द दी जाए। हम सिर्फ आशा कर सकते हैं बाकी का काम सरकार ही करेगी।

यात्रा में जो लोग भी  मारे गए वो हिंदू है जिसकी वजह से हिन्दू लोगों की भावना आहत हुई।
कुछ लोगों ने अपना गुस्सा मुसलमानो पे निकाला जैसा कि ज़रूरी भी था वरना अमरनाथ में हुए हमले का कोई फायदा कैसे होता।
खुद को राम भक्त कहने वाले बजरंग दल और अन्य ऐसे गिरोह इस हादसे से शायद बहुत खुश हुए इसलिए अपनी खुसी का जश्न मनाने सड़कों पे निकल आये और मुसलमानों के साथ बुरा व्यवहार किया।
राम राज्य की बात करने वाले ये राम भक्त शायद राम राज्य का अर्थ नही समझते।
कभी कभी तो मुझे लगता है की आखिर ये लोग हैं कौन और क्यों राम नाम को बदनाम कर रहे हैं।
ये हिन्दू और राम का नाम ऐसे बदनाम कर रहे हैं जैसे ISIS  वालों ने इस्लाम और मुसलमानों का किया है।
आज जैसे हर मुसलमान को अच्छे और देशभक्त होने का सुबूत पेश करना पड़ता है कल यही हाल हिन्दू और राम भक्तों का इन बजरंग दल जैसे नकली भक्तों की वजह से न हो जाये।
राम नाम लेने से ही दिल को सुकून मिलता है और ये लोग राम जैसे पवित्र नाम को लेकर हिंसा करते है।
ये राम भक्त हो ही नही सकते। इससे पहले की आप हिन्दू और राम जी के बारे में अपनी कोई राय बनाये ये ज़रूर जान लें कि बजरंग दल जैसे गिरोह का राम नाम से कोई वास्ता नहीं है । ये बस राम का नाम प्रयोग करके राजनीति के वफादार कुत्ते बने हैं।
मैं बस एक यही कामना कर सकता हूँ कि एक दिन इस देश मे राम राज्य आ जाये। बजरंग दल वाले राम का नही बल्कि सीता के राम का। और फिर से एक बार राम का नाम सीता से जोड़ दिया जाए ।
जय श्री राम की जगह सीता राम कहा जाए।

No comments:

Post a Comment